सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने बढ़ाया मदद का हाथ, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिली ठंडे पानी और स्टेशनरी की सौगात

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 12:22 pm बजे

रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने बढ़ाया मदद का हाथ, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को मिली ठंडे पानी और स्टेशनरी की सौगात

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। भीषण गर्मी के बीच छात्राओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल द्वारा सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में फ्रिज वाटर कूलर भेंट किया गया। इससे विद्यालय की छात्राओं को अब गर्मी के मौसम में ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। क्लब के इस सराहनीय कार्य की

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

भीषण गर्मी के बीच छात्राओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल द्वारा सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में फ्रिज वाटर कूलर भेंट किया गया। इससे विद्यालय की छात्राओं को अब गर्मी के मौसम में ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। क्लब के इस सराहनीय कार्य की विद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने जमकर प्रशंसा की। 

कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना रोटरी क्लब की प्राथमिकता है। बच्चों की सुविधा और शिक्षा से जुड़े प्रयास भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर क्लब की ओर से एक अन्य सेवा प्रकल्प के तहत छात्राओं को स्टेशनरी भी वितरित की गई। करीब 300 छात्राओं को चार-चार रजिस्टर और एक पेन सेट प्रदान किया गया। स्टेशनरी पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। 


कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अनुज शर्मा, सचिव अनिल कक्कड़, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश अरोड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन सतीश चंद्र अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, डॉ. अशोक ग्रोवर, डॉ. विक्रांत बंसल, मनोहर लाल दुआ एडवोकेट, आयुष सिंघल, विपिन सचदेवा, बोधेश शर्मा, रविश शर्मा, पवन गर्ग, शशांक कौशिक, सौरभ अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, तरुण अग्रवाल, राजीव जिंदल, नवीन जिंदल, सर्वजीत चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


विद्यालय की प्रिंसिपल एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य छात्राओं के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले