सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने पत्नी से रिश्ता तोड़ने का बनाया दबाव, प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या

प्रकाशित: 15 जून 2026 को 10:28 am बजे

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत: प्रेमिका ने पत्नी से रिश्ता तोड़ने का बनाया दबाव, प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम उदयरामपुर नगला में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब आठ-नौ वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध का अंत प्रेमिका की हत्या के साथ हुआ। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की न

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

धौलाना थाना क्षेत्र के ग्राम उदयरामपुर नगला में प्रेम प्रसंग का एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब आठ-नौ वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध का अंत प्रेमिका की हत्या के साथ हुआ। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है।

                           

थाना प्रभारी के अनुसार बीएनएस से संबंधित नामजद और वांछित आरोपी अमृतलाल यादव पुत्र बुझई यादव निवासी निकासीपुर, पोस्ट मार्टिनगंज, थाना दिलदारगंज, जनपद आजमगढ़ को ग्राम उदयरामपुर नगला स्थित नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब आठ-नौ वर्षों से पंजाब के लुधियाना में किराये की दुकान लेकर मोमोज बेचने का कार्य करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात अनु देवी नामक युवती से हुई थी, जो पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ क्षेत्र में एक आयुर्वेदिक कंपनी में कार्यरत थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और लंबे समय तक प्रेम संबंध बना रहा।


आरोपी ने बताया कि कुछ समय पूर्व वह पंजाब छोड़कर हापुड़ क्षेत्र में आ गया और शेखपुर खिचरा स्थित एक प्लास्टिक कुर्सी निर्माण कंपनी में काम करने लगा। इसी दौरान अनु देवी भी उसके संपर्क में रही। आरोपी के अनुसार प्रेमिका लगातार उस पर अपनी पत्नी और परिवार से संबंध समाप्त करने का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने अनु देवी के ही दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धौलाना पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले