सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में भड़का अधिवक्ताओं का गुस्सा, तहसील का मुख्य गेट बंद कर मंत्री का पुतला फूंका

प्रकाशित: 18 जून 2026 को 9:49 am बजे

फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में भड़का अधिवक्ताओं का गुस्सा, तहसील का मुख्य गेट बंद कर मंत्री का पुतला फूंका

HALCHAL INDIA NEWSधौलाना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में तहसील धौलाना में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को आंदोलन के नौवें दिन अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील का मुख्य

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई फ्रंट कार्यालय व्यवस्था के विरोध में तहसील धौलाना में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को आंदोलन के नौवें दिन अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप वेंडरों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील का मुख्य गेट बंद कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और स्टाम्प एवं निबंधन राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया।

                                 

धरनास्थल पर जुटे अधिवक्ताओं ने सरकार की नई व्यवस्था को जनविरोधी और तानाशाहीपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। 


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फ्रंट कार्यालय व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और आम नागरिकों के हित प्रभावित होंगे तथा कार्यप्रणाली में अनावश्यक जटिलताएं पैदा होंगी।


बार एसोसिएशन धौलाना के अध्यक्ष विनोद सिसोदिया ने कहा कि सरकार का यह निर्णय अधिवक्ताओं के अधिकारों और उनके कार्यक्षेत्र पर सीधा प्रहार है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्यायिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी राय लिए बिना इस प्रकार के निर्णय थोपना उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे प्रदेशव्यापी आंदोलन में भी बदला जा सकता है। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता, बैनामा लेखक, स्टांप वेंडर तथा अन्य लोग धरना-प्रदर्शन में शामिल रहे। आंदोलन के चलते तहसील परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

 

                                                                                 

    

                                          

                                             

                                            

         
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले