सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

जर्जर छत बनी जानलेवा, कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों पर गिरा प्लास्टर, छात्र के सिर में आए छह टांके

प्रकाशित: 27 मई 2026 को 8:18 am बजे

जर्जर छत बनी जानलेवा, कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों पर गिरा प्लास्टर, छात्र के सिर में आए छह टांके

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब लाल बहादुर शास्त्री कोचिंग सेंटर की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक पढ़ाई कर रहे छात्रों के ऊपर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में कई छात्र घायल हो गए, जबकि एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे छह टांके लगाने पड़े। घटना के बाद को

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब लाल बहादुर शास्त्री कोचिंग सेंटर की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक पढ़ाई कर रहे छात्रों के ऊपर भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में कई छात्र घायल हो गए, जबकि एक छात्र के सिर में गंभीर चोट लगने से उसे छह टांके लगाने पड़े। 

घटना के बाद कोचिंग सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पहुंचे अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया गया कि हादसे के समय कोचिंग सेंटर में कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे थे। अचानक छत से प्लास्टर टूटकर छात्रों के ऊपर गिरने लगा।

प्लास्टर गिरते ही कक्षा में चीख-पुकार मच गई। घायल छात्रों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार एक छात्र के सिर में गहरी चोट आई है, जिसके चलते छह टांके लगाने पड़े हैं। 


स्थानीय लोगों और अभिभावकों का आरोप है कि कोचिंग सेंटर की छत काफी समय से जर्जर हालत में थी। कई बार संचालक को इसकी जानकारी भी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही बरतते हुए कोचिंग सेंटर का संचालन जारी रखा गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत करा ली जाती तो यह हादसा टाला जा सकता था।


घटना की सूचना मिलते ही पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कोचिंग सेंटर संचालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा व्यवस्था और भवनों की स्थिति को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

                                                    

                                           

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले