पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, विधायक विजयपाल आढ़ती ने छोड़ा वीआईपी काफिला, ई-रिक्शा से पहुंचे अस्पताल
प्रकाशित: 15 मई 2026 को 9:41 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील का असर अब जनपद हापुड़ में भी दिखाई देने लगा है। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को अपने वीआईपी काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य कें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनने की अपील का असर अब जनपद हापुड़ में भी दिखाई देने लगा है। हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने शुक्रवार को अपने वीआईपी काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया।
विधायक के इस बदले अंदाज को देखकर अस्पताल कर्मी और आम लोग भी हैरान रह गए। विधायक विजयपाल आढ़ती ई-रिक्शा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानी। कई मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के सामने रखीं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, पेयजल और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। कुछ स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं मिलनी चाहिए।
अस्पताल निरीक्षण के बाद विधायक विजयपाल आढ़ती ने शहर के विभिन्न इलाकों में भी ई-रिक्शा से भ्रमण किया और लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए।
इस दौरान विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनप्रतिनिधियों से सादगी अपनाने और जनता के बीच रहकर काम करने की बात कहते हैं। जनता ने हमें सेवा के लिए चुना है, इसलिए जनता की समस्याओं को समझने के लिए उनके बीच जाना जरूरी है। जब हम आम लोगों की तरह सड़क पर निकलते हैं तभी हमें वास्तविक समस्याओं का पता चलता है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज और स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए, यह हमारी प्राथमिकता है।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। शहर में भी कई स्थानों पर लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। आगे भी इसी तरह जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।” विधायक के इस सादगीपूर्ण अंदाज की शहरभर में चर्चा रही। लोगों ने उनके इस कदम को आम जनता से जुड़ाव और जमीनी हकीकत जानने की सकारात्मक पहल बताया।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)



.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
