सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

पिलखुवा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का डीजी ट्रेनिंग ने किया निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण व सुविधाओं का लिया जायजा

प्रकाशित: 12 मार्च 2026 को 12:04 pm बजे

पिलखुवा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का डीजी ट्रेनिंग ने किया निरीक्षण, रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण व सुविधाओं का लिया जायजा

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। प्रदेश के डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की दिनचर्या, प्रशिक्षण व्यवस्था और केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। प्रदेश के डीजी ट्रेनिंग राजीव सभरवाल ने पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के साथ थाना पिलखुवा क्षेत्र में स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की दिनचर्या, प्रशिक्षण व्यवस्था और केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान डीजी ट्रेनिंग ने बैरक, मैस, क्लास रूम और मनोरंजन कक्ष सहित प्रशिक्षण केंद्र की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता और रिक्रूट आरक्षियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केंद्र में स्वच्छता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को बेहतर माहौल मिल सके।

राजीव सभरवाल ने रिक्रूट आरक्षियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम, दिनचर्या और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की मजबूती के लिए प्रशिक्षण की गुणवत्ता बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशिक्षण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भी प्रशिक्षण केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

                 
               

               

                                               

                                        

                                                             

                                                            

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड
मनोरंजन

बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड

सुपरस्टार की नई फिल्म ने ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

4 दिन पहले

साउथ की मेगा फिल्म OTT पर रिलीज़, दर्शकों में उत्साह
मनोरंजन

साउथ की मेगा फिल्म OTT पर रिलीज़, दर्शकों में उत्साह

थिएटर में रिकॉर्ड कमाई के बाद ब्लॉकबस्टर फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।

4 दिन पहले

करोड़ों की लागत से बना मनोरंजन पार्क अब भी बंद, लोगों में नाराजगी
मनोरंजन

करोड़ों की लागत से बना मनोरंजन पार्क अब भी बंद, लोगों में नाराजगी

HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया मनोरंजन पार्क वर्षों बाद भी आम लोगों के लिए नहीं खुल पाया है। लगभग 3.12 करोड़ रुपये की लागत से विकसित यह पार्क करीब पांच साल पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन आज भी इसके मुख्य द्वार पर ताला लटका

5 दिन पहले

रील बनाने के चक्कर में युवक पर हुई कार्रवाई, बाजार में महिलाओं के बीच डांस का वीडियो पड़ा भारी
मनोरंजन

रील बनाने के चक्कर में युवक पर हुई कार्रवाई, बाजार में महिलाओं के बीच डांस का वीडियो पड़ा भारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़ जिले में सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने की चाह एक युवक को महंगी पड़ गई। बाजार के बीचों-बीच फिल्मी अंदाज में डांस कर रील बनाने वाले युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस कार्रवाई के बाद युवक ने सार्वजनिक रूप से म

6 दिन पहले