सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

नकली सॉस के कारोबार पर खाद्य विभाग का शिकंजा, हापुड़ में बड़ी छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने

प्रकाशित: 16 जून 2026 को 11:31 am बजे

नकली सॉस के कारोबार पर खाद्य विभाग का शिकंजा, हापुड़ में बड़ी छापेमारी, जांच के लिए भेजे गए नमूने

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित अमर बिहारी इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बाजार में बड़े पैमाने पर

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित अमर बिहारी इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बाजार में बड़े पैमाने पर सप्लाई की जा रही डार्क सोया सॉस को लेकर जांच की गई और खाद्य विभाग की टीम ने नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला भेज दिए।

                                    

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग को सूचना मिली थी कि बाजार में बड़े पैमाने पर संदिग्ध गुणवत्ता वाली सॉस की आपूर्ति की जा रही है। सूचना के आधार पर अधिकारियों की टीम ने अमर बिहारी इंटरप्राइजेज पर पहुंचकर स्टॉक, पैकेजिंग और बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।


छापेमारी के दौरान डार्क सोया सॉस के नमूने निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप है या नहीं। यदि नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 


खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में मिलावटी एवं नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारियों में भी हलचल मच गई। 


खाद्य विभाग की टीम ने कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और गुणवत्ता युक्त उत्पादों की बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले