सीडीओ ने परखी स्कूल की पढ़ाई और मिड-डे मील की गुणवत्ता, डीएम ने जेल निर्माण कार्य देखा
प्रकाशित: 15 मई 2026 को 8:52 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़/हाफिजपुर। जिले में अधिकारियों ने गुरुवार को शिक्षा, गौशाला और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची गई, वहीं निर्माणाधीन नवीन कारागार के कार्यों की भी समीक्षा की गई। सीडीओ श्रुति
हापुड़/हाफिजपुर। जिले में अधिकारियों ने गुरुवार को शिक्षा, गौशाला और निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्कूलों में पढ़ाई और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांची गई, वहीं निर्माणाधीन नवीन कारागार के कार्यों की भी समीक्षा की गई।
सीडीओ श्रुति शर्मा ने सबसे पहले पक्का बाग जरोठी स्थित पंचायती गौशाला और अलीपुर के वर्मीकंपोस्ट केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए गोवंशों के लिए पर्याप्त पानी, छाया और अन्य जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
इसके बाद सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और कक्षाओं में पढ़ाई की स्थिति जानी। उन्होंने मिड-डे मील की गुणवत्ता की भी जांच की तथा भोजन व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
वहीं, डीएम कविता मीना ने गांव अकड़ौली में निर्माणाधीन नवीन कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

