सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

गंगा में गंदा पानी छोड़ने पर सख्त हुई डीएम, बोलीं- बिना ट्रीटमेंट नदियों में न जाए प्रदूषित जल

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 11:04 am बजे

गंगा में गंदा पानी छोड़ने पर सख्त हुई डीएम, बोलीं- बिना ट्रीटमेंट नदियों में न जाए प्रदूषित जल

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारिय

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और गंगा स्वच्छता को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत भूमि चिन्हांकन और अग्रिम मृदा कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गड्ढा खुदान सहित सभी तैयारियों की सूचना प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को तत्काल भेजी जाए। साथ ही जनपद में “विशिष्ट वन” स्थापित करने की योजना पर भी जोर देते हुए अधिकारियों से निर्धारित प्रारूप में वृक्षारोपण कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा। 


बैठक में बढ़ती गर्मी और हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को अपने कार्यालयों एवं कार्यस्थलों पर लू से बचाव के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए भी जगह-जगह नांद और हौदे बनाकर उनमें पानी भरवाने की व्यवस्था कराने को कहा।

पर्यावरण प्रदूषण को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अनुरूप किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कूड़ा-कचरा और विशेष रूप से बायोमेडिकल वेस्ट को खुले में फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना ट्रीटमेंट के किसी भी प्रकार का प्रदूषित पानी जनपद की नदियों में नहीं जाना चाहिए। नदियों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी गौतम सिंह, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, जिला पंचायती राज अधिकारी शिव बिहारी शुक्ला, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि विपुल कुमार, पर्यावरणविद भारत भूषण समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले