सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

जूना अखाड़े ने सूर्यानंद नाग से किया किनारा, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से कोई संबंध न होने का दावा

प्रकाशित: 23 मई 2026 को 9:48 am बजे

जूना अखाड़े ने सूर्यानंद नाग से किया किनारा, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से कोई संबंध न होने का दावा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम कल्याणपुर स्थित प्राचीन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर को लेकर जूना अखाड़े में चल रहे विवाद के बीच महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कल्याणेश्वर महादेव मंदिर जूना अखाड़े के संन्यासियों का स्थान है और सं

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

गढ़मुक्तेश्वर तहसील के ग्राम कल्याणपुर स्थित प्राचीन कल्याणेश्वर महादेव मंदिर को लेकर जूना अखाड़े में चल रहे विवाद के बीच महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कल्याणेश्वर महादेव मंदिर जूना अखाड़े के संन्यासियों का स्थान है और संत परंपरा के अनुसार वहां केवल जूना अखाड़े के सन्यासी ही महंत हो सकते हैं।

शिवशक्ति धाम डासना निवासी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने श्रीमहंत स्वामी हरिगिरि जी महाराज के शिष्य होने का उल्लेख करते हुए जारी बयान में कहा कि अपने आपको श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं तेरह मढ़ी के अध्यक्ष श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी का शिष्य बताने वाला सूर्यानंद नाग कल्याणेश्वर महादेव मंदिर का महंत नहीं है और न ही मंदिर की किसी व्यवस्था से उसका कोई संबंध है।

उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्वयं को जूना अखाड़े के किसी स्थान का महंत घोषित नहीं कर सकता। इसके लिए अखाड़े की निर्धारित परंपरा और प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत ही किसी को महंत घोषित किया जाता है। बयान में यह भी कहा गया कि श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी जी महाराज के आदेशानुसार सूर्यानंद का कल्याणेश्वर महादेव मंदिर, ग्राम कल्याणपुर, तहसील गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ से कोई संबंध नहीं है। 

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि भविष्य में इस प्राचीन और पवित्र मंदिर का महंत कौन होगा, इसका निर्णय श्रीमहंत स्वामी नारायण गिरी जी महाराज द्वारा श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के परामर्श से किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूर्यानंद की किसी भी गतिविधि या कृत्य से श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े का कोई संबंध नहीं है और उसके किसी भी कार्य के लिए अखाड़ा उत्तरदायी नहीं होगा।

                                        

                                        

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले