विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया खेड़ा-सिंखेड़ा मार्ग का शिलान्यास, विकास कार्यों को मिल रही नई रफ्तार
प्रकाशित: 22 मई 2026 को 11:14 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़/पिलखुवा। क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति देते हुए धर्मेश सिंह तोमर ने शुक्रवार को खेड़ा-सिंखेड़ा मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 87.26 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग लगभग 0.950 किलोमीटर लंबा होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन
हापुड़/पिलखुवा। क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति देते हुए धर्मेश सिंह तोमर ने शुक्रवार को खेड़ा-सिंखेड़ा मार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 87.26 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग लगभग 0.950 किलोमीटर लंबा होगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और जनसुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। विधायक ने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास कार्य पहुंचाना और जनता की समस्याओं का जल्द समाधान कराना है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद विधायक ने क्षेत्रवासियों से बातचीत कर विकास कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

