सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

पेट्रोल न मिलने पर दबंगों का तांडव, देर रात पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

प्रकाशित: 19 मई 2026 को 11:26 am बजे

पेट्रोल न मिलने पर दबंगों का तांडव, देर रात पेट्रोल पंप पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला; CCTV में कैद हुई वारदात

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से लगाया जा सकता है। देर रात कुछ दबंग युवकों ने पेट्रोल न मिलने से नाराज होकर पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस दबंगों ने पेट्रोल पंप पर हमला कर मश

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से लगाया जा सकता है। देर रात कुछ दबंग युवकों ने पेट्रोल न मिलने से नाराज होकर पेट्रोल पंप पर जमकर उत्पात मचाया। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से लैस दबंगों ने पेट्रोल पंप पर हमला कर मशीनों और अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात करीब 12 बजे चार युवक एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे। पेट्रोल पंप संचालक नमन त्यागी ने बताया कि युवकों ने पेट्रोल की मांग की, लेकिन कर्मचारियों ने पेट्रोल उपलब्ध न होने की बात कही। इस बात से नाराज होकर युवकों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।

 
बताया गया कि करीब एक घंटे बाद वही युवक अपने साथ अन्य साथियों को लेकर मयूरी रिक्शा में सवार होकर दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान उनके हाथों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर थे। आते ही दबंगों ने पेट्रोल पंप पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ तोड़फोड़ शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। दबंगों का आक्रामक रवैया देखकर कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर छिप गए।


सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि दबंग किस तरह पेट्रोल पंप की मशीनों और अन्य सामान को निशाना बनाकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पेट्रोल पंप संचालक नमन त्यागी ने थाना हापुड़ देहात में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 


पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। तोड़फोड़ की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले