सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बिस्तर पर तमंचा रखकर फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, वायरल तस्वीर से रिजवान तक पहुंची पुलिस, भेजा जेल

प्रकाशित: 20 जून 2026 को 11:28 am बजे

बिस्तर पर तमंचा रखकर फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, वायरल तस्वीर से रिजवान तक पहुंची पुलिस, भेजा जेल

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल कर खुद को दबंग दिखाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। बिस्तर पर सोते समय अपने बराबर में अवैध तमंचा और कारतूस रखकर खिंचवाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ नगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने फोटो के आधार पर युवक की पहचा

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल कर खुद को दबंग दिखाने का शौक एक युवक को महंगा पड़ गया। बिस्तर पर सोते समय अपने बराबर में अवैध तमंचा और कारतूस रखकर खिंचवाई गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ नगर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने फोटो के आधार पर युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार हाल ही में सोशल मीडिया पर एक युवक की तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। तस्वीर में युवक बिस्तर पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा था और उसके बराबर में एक तमंचा तथा कारतूस रखा हुआ था। फोटो वायरल होने के बाद लोगों के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी।


वायरल फोटो के आधार पर युवक की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था, लेकिन पुलिस टीम ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर युवक की पहचान कर ली। जांच में युवक की पहचान रिजवान पुत्र शराफत निवासी पुरानी चुंगी, कोटला मेबातियान, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई।


पहचान होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए त्यागी कॉलोनी स्थित ट्रांसफार्मर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी में उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।


थाना प्रभारी का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है। 


थाना हापुड़ नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

                            

   

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                 

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले