सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

फर्जी तरीके से वोट कटवाने का आरोप, सपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की जांच की मांग

प्रकाशित: 3 फ़रवरी 2026 को 10:14 am बजे

फर्जी तरीके से वोट कटवाने का आरोप, सपा ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की जांच की मांग

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। ग्राम बंखंडा में बूथ संख्या 74, 75, 76, 77 और 78 पर फॉर्म-7 के माध्यम से फर्जी तरीके से मतदाता सूची से नाम कटवाए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

ग्राम बंखंडा में बूथ संख्या 74, 75, 76, 77 और 78 पर फॉर्म-7 के माध्यम से फर्जी तरीके से मतदाता सूची से नाम कटवाए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 


ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोग फॉर्म-7 भरकर गलत तरीके से मतदाताओं के नाम कटवाने का प्रयास कर रहे हैं। इससे चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक मतदाताओं को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

समाजवादी पार्टी ने मांग की कि ग्राम बंखंडा के संबंधित बूथों पर भरे गए सभी फॉर्म-7 की गहन जांच कराई जाए और प्रत्येक मामले में संबंधित मतदाता की व्यक्तिगत पहचान सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी निर्दोष मतदाता का नाम सूची से न हटे। इसके साथ ही फर्जी तरीके से फॉर्म भरने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।


जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने यह भी कहा कि जनपद हापुड़ के सभी बूथों पर फॉर्म-7 के माध्यम से हटाए गए मतदाताओं का पुनः सत्यापन कराया जाए और मतदाता की व्यक्तिगत उपस्थिति के आधार पर ही किसी भी नाम को सूची से हटाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से इस तरह की गतिविधियों को गैरकानूनी घोषित कर व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की। 

ज्ञापन सौंपते समय सपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी विचार करेगी। जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।

                                             

                                               

                                        

                                                             

                                                            

                                                             


शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

1 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

4 दिन पहले