सीएमओ के निरीक्षण में खुली स्वास्थ्य सेवाओं की पोल, कई पीएचसी में डॉक्टर और कर्मचारी मिले नदारद
प्रकाशित: 26 जून 2026 को 7:39 am बजे

HALCHAL INDIA NEWS हापुड़: जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कई गंभीर कमियां देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जबकि मरीज इलाज के इंतज
हापुड़: जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को कई गंभीर कमियां देखने को मिलीं। निरीक्षण के दौरान कुछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए, जबकि मरीज इलाज के इंतजार में घंटों से बैठे हुए थे।
दोतई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे मरीजों ने सीएमओ से शिकायत की कि सुबह से अस्पताल आने के बावजूद उन्हें चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल सकी। जांच के दौरान ओपीडी में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। स्थिति को देखते हुए सीएमओ ने स्वयं मरीजों की समस्याएं सुनीं, प्राथमिक परामर्श दिया और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।
निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन भी ड्यूटी पर नहीं मिले। इसके बाद सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब किया।
इसके बाद बहादुरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया, जहां साफ-सफाई और व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं। अस्पताल परिसर की स्थिति पर असंतोष जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सभी कमियों को जल्द दूर कराया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले










.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

