पिलखुवा में चोरों का दुस्साहस, परिवार को भनक तक नहीं लगी और घर साफ कर गए बदमाश
प्रकाशित: 22 मई 2026 को 10:58 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मोहल्ला गढ़ी उत्तम स्कूल के पास का है, जहां देर रात अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। वारदात के ब
पिलखुवा। नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मोहल्ला गढ़ी उत्तम स्कूल के पास का है, जहां देर रात अज्ञात चोर एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार घर में ही सो रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पीड़िता पुष्पा शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार रात वह अपने बच्चों के साथ घर में सोई हुई थीं। इसी बीच चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और कमरे में रखी अलमारी खंगाल डाली। चोर सोने की अंगूठियां, चेन, कानों के जेवर और करीब 20 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
सुबह जब परिवार जागा तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरियों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध दिखाई देने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।
कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
