गंगा स्नान के बहाने मां को मुक्ति धाम पर छोड़ गया बेटा, रातभर इंतजार करती रहीं वृद्धा
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 6:28 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSब्रजघाट में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटा अपनी 70 वर्षीय मां को गंगा स्नान कराने के बहाने लाया और मुक्ति धाम पर छोड़कर फरार हो गया। वृद्धा पूरी रात बेटे के लौटने का इंतजार करती रहीं। भूख-प्यास से बेहाल मां को रोता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
ब्रजघाट में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक बेटा अपनी 70 वर्षीय मां को गंगा स्नान कराने के बहाने लाया और मुक्ति धाम पर छोड़कर फरार हो गया। वृद्धा पूरी रात बेटे के लौटने का इंतजार करती रहीं। भूख-प्यास से बेहाल मां को रोता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पूछताछ में वृद्धा ने अपना नाम भगवती बताया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा उन्हें तख्त पर बैठाकर यह कहकर गया था कि वह थोड़ी देर में वापस आएगा। मां को पूरी रात यही उम्मीद रही कि बेटा लौट आएगा, लेकिन सुबह तक वह नहीं आया।
जानकारी के अनुसार भगवती गाजीपुर की रहने वाली हैं। उनके पति का काफी पहले निधन हो चुका है। रविवार शाम वह अपने बेटे के साथ ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर स्नान करने ब्रजघाट आई थीं। इसके बाद बेटा उन्हें अकेला छोड़कर चला गया।
वृद्धा अपने परिवार के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही हैं। पुलिस ने उन्हें गंगानगरी स्थित वृद्धाश्रम भेज दिया है। पुलिस अब उनके परिजनों की तलाश में जुटी है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वृद्धा को सुरक्षित वृद्धाश्रम में रखा गया है और उनके परिवार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
