अटल पार्क, चौराखी और बुलंदशहर रोड समेत कई जगहों के वाटर कूलर बंद, गर्मी में राहगीर परेशान
प्रकाशित: 18 मई 2026 को 9:35 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई वाटर कूलर या तो खराब पड़े हैं या उनमें पानी की सप्लाई बंद है। जहां पानी आ भी रहा है, वहां लोगों को ठंडे पानी की जगह गर्म पानी मिल रहा है, जिससे राहगीरों और आम लोगों को काफी
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शहर में पेयजल संकट गहराने लगा है। सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए कई वाटर कूलर या तो खराब पड़े हैं या उनमें पानी की सप्लाई बंद है। जहां पानी आ भी रहा है, वहां लोगों को ठंडे पानी की जगह गर्म पानी मिल रहा है, जिससे राहगीरों और आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अटल पार्क, चौराखी, बुलंदशहर रोड समेत कई प्रमुख स्थानों पर लगे वाटर कूलर खराब पड़े हैं। पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर पानी की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को घर से पानी लेकर निकलना पड़ रहा है। वहीं कई लोग मजबूरी में दुकानों से बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन व्यवस्थाएं लोगों की जरूरतों पर खरी नहीं उतर पा रही हैं। शहर में आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि गर्मियों में लोगों को पानी की समस्या न हो, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिन स्थानों पर वाटर कूलर खराब हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

