सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

समय सीमा में पूरे होंगे प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण कार्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

प्रकाशित: 14 मई 2026 को 12:03 pm बजे

समय सीमा में पूरे होंगे प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण कार्य, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट अलंकार की प्रगति को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट अलंकार की प्रगति को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए।

बैठक में माध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद के इंटर कॉलेजों, डिग्री कॉलेजों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। 


जिलाधिकारी ने अधिकारियों से प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं और तय लक्ष्य के अनुरूप समय से पूरा कराएं। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। 


जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा संस्थानों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है, इसलिए प्रत्येक कार्य मानकों के अनुरूप होना चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

   

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा
टेक्नोलॉजी

हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित, कई इलाकों में डेढ़ घंटे रहा अंधेरा

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई। हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने से अतरपुरा क्षेत्र को आपूर्ति देने वाला बिजलीघर करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा, जिससे शहर के कई मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। वहीं मोदीनगर रोड बिजलीघर से जुड़े गांधी विहार इलाके में बा

2 दिन पहले

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद
टेक्नोलॉजी

बेटे ने ही रची पिता के पैसों की चोरी की साजिश, तीन दोस्तों संग पकड़ा गया; 1 लाख रुपये और तमंचा बरामद

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस ने चोरी की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि चोरी की इस वारदात का मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का बेटा निकला, जिसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पिता के एक लाख रुपये से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस न

3 दिन पहले

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग
टेक्नोलॉजी

भारतीय AI स्टार्टअप को मिली रिकॉर्ड फंडिंग

बेंगलुरु स्थित AI कंपनी ने सीरीज़ B राउंड में 200 मिलियन डॉलर जुटाए।

4 दिन पहले

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास
टेक्नोलॉजी

आयुष्मान योजना के तहत हापुड़ में पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी, जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल ने रचा इतिहास

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद हापुड़ में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। पिलखुवा स्थित जीएस सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले की पहली रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्य

4 दिन पहले