सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बीमा और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम बना हरसिंहपुर, एलआईसी के शिविर में ग्रामीणों की हुई नि:शुल्क जांच

प्रकाशित: 18 जून 2026 को 7:27 am बजे

बीमा और स्वास्थ्य जागरूकता का संगम बना हरसिंहपुर, एलआईसी के शिविर में ग्रामीणों की हुई नि:शुल्क जांच

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनपद हापुड़ के ग्राम हरसिंहपुर में बुधवार, 17 जून 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हापुड़ शाखा के सौजन्य से एक व्यापक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छत

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद हापुड़ के ग्राम हरसिंहपुर में बुधवार, 17 जून 2026 को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हापुड़ शाखा के सौजन्य से एक व्यापक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना रहा। 

                           
      

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच कराई। आरोग्य हॉस्पिटल, हापुड़ के चिकित्सक डा० विनीत त्यागी अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा सामान्य रोगों की जांच भी की गई।


शिविर के दौरान लोगों को स्वच्छता, नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि छोटे-छोटे जीवनशैली सुधारों से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।


एलआईसी हापुड़ शाखा की ओर से मुख्य प्रबंधक मोहन चंद, सहायक शाखा प्रबंधक गौरव बाबू एवं राकेश कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को एलआईसी की विभिन्न बीमा योजनाओं, क्लेम प्रक्रिया, पॉलिसी सर्विसिंग तथा बीमा ग्राम योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि बीमा केवल आर्थिक सुरक्षा नहीं बल्कि परिवार के भविष्य की मजबूत नींव है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पंकज शर्मा, धर्मपाल शर्मा, रामअवतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

 

                                                                                  

    

                                          

                                             

                                            

         
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले