बच्चों के आधार अपडेट में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम ने दिए शत-प्रतिशत कवरेज के निर्देश
प्रकाशित: 16 जून 2026 को 11:23 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़।जिले में आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को शत-प्रतिशत पूरा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधार अपडेट अभियान में तेजी लाने तथा निर्धारित
हापुड़।
जिले में आधार नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को शत-प्रतिशत पूरा कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधार अपडेट अभियान में तेजी लाने तथा निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों का समयबद्ध तरीके से आधार अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में आधार कार्ड नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण और आवश्यक दस्तावेज बन चुका है। ऐसे में पांच वर्ष और पंद्रह वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट समय पर कराया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय पर बायोमेट्रिक अपडेट नहीं कराया गया तो बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में परेशानी हो सकती है।
बैठक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार नामांकन पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों और टीकाकरण स्थलों पर विशेष शिविर लगाकर अधिक से अधिक बच्चों के आधार बनाए जाएं। इसके अलावा विद्यालयों में भी आधार अपडेट शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में आधार से संबंधित कोई भी कार्य लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करें। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में आधार अपडेट केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए। इससे छात्राओं को आधार अपडेट के लिए दूर-दराज के केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें विद्यालय परिसर में ही यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
बैठक में यह भी सामने आया कि कुछ विभागों की आधार किटें निष्क्रिय पड़ी हुई हैं। इस पर जिलाधिकारी ने बाल विकास एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नॉन-एक्टिव आधार किटों को तत्काल सक्रिय कराया जाए ताकि आधार सेवाओं का विस्तार किया जा सके।
वयस्क नागरिकों के आधार नामांकन को लेकर भी जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का अब तक आधार नहीं बना है, उनके लिए जिला स्तर पर विशेष आधार केंद्र स्थापित किए जाएं और अभियान चलाकर उनका नामांकन कराया जाए।
जिलाधिकारी ने आमजन को आधार संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए यूआईडीएआई की हेल्पलाइन 1947 की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलों, ब्लॉकों और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैग, बैनर और स्टैंडी लगाकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग शिविरों का नियमित आयोजन करें और आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट के कार्य को मिशन मोड में पूरा करें ताकि जिले में शत-प्रतिशत आधार कवरेज का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
