राष्ट्रीय मंच पर मिलेगी हापुड़ के पेठे को नई पहचान, 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' में हुआ चयन
प्रकाशित: 26 जून 2026 को 7:34 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में हापुड़ के प्रसिद्ध पेठे को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' अभियान में शामिल किया गया है। इस पहल से जिले के पेठा उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ-
हापुड़: उत्तर प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक नई पहल शुरू की गई है। इसी क्रम में हापुड़ के प्रसिद्ध पेठे को 'वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन' अभियान में शामिल किया गया है। इस पहल से जिले के पेठा उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ किसानों और स्थानीय कारोबारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
एमएसएमई दिवस के अवसर पर 27 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के प्रत्येक जिले के विशिष्ट व्यंजनों को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना और उन्हें व्यापक पहचान दिलाना है।
योजना के तहत प्रत्येक जिले के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी अपने जिले के प्रसिद्ध व्यंजन के साथ एक छोटा वीडियो या रील तैयार करेंगे। इसमें वे उस व्यंजन की विशेषता, इतिहास और स्थानीय महत्व को साझा करेंगे, जिससे उसकी लोकप्रियता और बाजार तक पहुंच बढ़ सके।
हापुड़ में इस पहल को लेकर आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक पेठा प्रतिष्ठान पर बैठक की। इस दौरान पेठा उद्योग के विकास, उत्पादन बढ़ाने और बाजार विस्तार जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
उद्योग प्रतिनिधियों का मानना है कि यदि इस अभियान का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया गया तो हापुड़ के पेठे को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी, जिससे स्थानीय उद्योग और कृषि दोनों को मजबूती मिलेगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले





.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)