सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

रुपयों के विवाद में कामगार ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत—ठेकेदार पर मारपीट व दबाव के आरोप

प्रकाशित: 18 जून 2026 को 12:20 pm बजे

रुपयों के विवाद में कामगार ने जहरीला पदार्थ निगला, मौत—ठेकेदार पर मारपीट व दबाव के आरोप

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक 30 वर्षीय कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ठेकेदार और उसके साथियों पर मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाय

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक 30 वर्षीय कामगार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने ठेकेदार और उसके साथियों पर मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

                        
      

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अशोक नगर निवासी जॉनी धौलाना रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों का कहना है कि जॉनी ने ठेकेदार से करीब 20 हजार रुपये उधार लिए थे। 


आरोप है कि बुधवार सुबह ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और रुपये लौटाने को लेकर विवाद करने लगा। इस दौरान मारपीट और दबाव बनाने का भी आरोप परिजनों ने लगाया है।


परिजनों के मुताबिक, इस घटना के बाद जॉनी काफी तनाव में आ गया था। बुधवार देर रात उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अतुल चौहान ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

                                                                                  

    

                                          

                                             

                                            

         
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले