सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बेखौफ चोरों ने मकान को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए बदमाश

प्रकाशित: 26 मई 2026 को 10:11 am बजे

बेखौफ चोरों ने मकान को बनाया निशाना, नगदी समेत लाखों का सामान समेट ले गए बदमाश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नगदी समेत इनवर्टर, बैटरियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पी

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है, जहां बेखौफ चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नगदी समेत इनवर्टर, बैटरियां और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पीड़ित परिवार ने पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है। जानकारी के अनुसार चोर देर रात मकान में घुसे और घर में रखी करीब 40 हजार रुपये की नगदी, दो इनवर्टर, चार बैटरियां, एक मोटर तथा अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। 


पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। 


स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं। लोगों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

                                                     

                                           

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले