धौलाना क्षेत्र को मिली दो नई सड़कों की सौगात, विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने किया शिलान्यास
प्रकाशित: 25 मई 2026 को 9:56 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। धौलाना क्षेत्र में सड़क विकास को नई गति देते हुए रविवार को दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया गया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने विधिवत पूजन-अर्चना के बाद निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।पहला निर्माण कार्य
पिलखुवा। धौलाना क्षेत्र में सड़क विकास को नई गति देते हुए रविवार को दो महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों का शिलान्यास किया गया। विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने विधिवत पूजन-अर्चना के बाद निर्माण कार्यों की शुरुआत कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पहला निर्माण कार्य समाना मैन बस स्टैंड से समाना-इकलैड़ी मार्ग के अंतिम छोर तक कराया जाएगा। करीब 1.100 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 96.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, महेंद्र सिंह, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश फौजी, भोलू सिंह, सुरेश सिंह, ज्ञानी सिंह, विपुल, हरिओम चौहान, लोकेश लोकी और पूरन फौजी सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि मजबूत और बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की नींव होती हैं। सड़क निर्माण से गांवों में व्यापार, रोजगार और आवागमन की सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
वहीं दूसरी सड़क हापुड़ मार्ग से बर्फखाना होते हुए दस्तोई तक बनाई जाएगी। लगभग 1.320 किलोमीटर लंबे इस संपर्क मार्ग के निर्माण पर 74.97 लाख रुपये की लागत आएगी। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी, नवीन सिंह, गौरव राणा, विक्रम सिंह, प्रेमपाल सिंह, भागीरथ, जयवीर मास्टर, शीशपाल, भगत जी, रविंद्र और नरेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से इन मार्गों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

