सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

सीसीटीवी और वायरल वीडियो के बावजूद हमलावरों की पहचान नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

प्रकाशित: 10 जून 2026 को 10:09 am बजे

सीसीटीवी और वायरल वीडियो के बावजूद हमलावरों की पहचान नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

HALCHAL INDIA NEWS सिंभावली। गांव बक्सर में 5 जून की रात हुए चर्चित हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हमले में शामिल अधिकांश आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। मामले में केवल एक आरोपी फैजान की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आर

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। गांव बक्सर में 5 जून की रात हुए चर्चित हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना को पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक हमले में शामिल अधिकांश आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। मामले में केवल एक आरोपी फैजान की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

                                 

हमले में गंभीर रूप से घायल पाशु मेरठ मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। परिजन अस्पताल में मौजूद हैं और उसके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

घायल के भाई गुरजीत शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि यदि शुरुआती दिनों में पुलिस ने तेजी से कदम उठाए होते तो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार किए जा सकते थे।

परिजनों का दावा है कि घटना से जुड़े वीडियो और सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं, जिनमें कई युवक दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस अभी तक पांच अज्ञात आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। इसी कारण जांच की दिशा और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मामले में देरी से कार्रवाई होने से अपराधियों के हौसले बढ़ सकते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वहीं, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले