एचपीवी टीकाकरण से सुरक्षित होंगी बेटियां, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ डीएम कविता मीना की बड़ी अपील
प्रकाशित: 22 मई 2026 को 10:52 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी कविता मीना ने जनपदवासियों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी कविता मीना ने जनपदवासियों से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) का टीका लगवाने की अपील करते हुए कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है, जो मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है और समय रहते टीकाकरण से इसे पूरी तरह रोका जा सकता है।
डीएम ने बताया कि दुनिया के 160 से अधिक देशों में एचपीवी टीकाकरण किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। वैज्ञानिक रूप से भी यह प्रमाणित है कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी या शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं होते। उन्होंने कहा कि बाजार में इस टीके की कीमत पांच हजार से नौ हजार रुपये तक है, लेकिन भारत सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से यह टीका पूरी तरह निशुल्क लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जनपद हापुड़ में जिला संयुक्त चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिम्भावली, राज्यकीय महिला चिकित्सालय कोठीगेट हापुड़ तथा राज्यकीय महिला चिकित्सालय रेलवे रोड पिलखुवा में प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक टीकाकरण किया जा रहा है।
टीका लगवाने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र अथवा आयु प्रमाणित करने वाला दस्तावेज साथ लाना आवश्यक होगा।
जिलाधिकारी ने लोगों से अफवाहों से बचने और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों व सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों से सही जानकारी प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ बेटी, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ राष्ट्र” के संकल्प को साकार करने के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और समाज की अन्य बेटियों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें ताकि जनपद की शत-प्रतिशत बेटियों को एचपीवी टीका लग सके और सर्वाइकल कैंसर मुक्त भारत का सपना साकार हो सके।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

