आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय बच्ची घायल, कान और चेहरे पर आए गंभीर घाव
प्रकाशित: 5 जून 2026 को 7:57 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। शहर के रामगढ़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्ची को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, अमन की बेटी कृतिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान इलाके
शहर के रामगढ़ी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले में एक पांच वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और बच्ची को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, अमन की बेटी कृतिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान इलाके में घूम रहे कुछ आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बच्ची के कान पर गंभीर चोट आई, जबकि चेहरे और माथे पर भी दांतों के निशान पड़ गए।
बच्ची के परिजन उसे तुरंत हापुड़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ आवश्यक इंजेक्शन और सीरम वैक्सीन लगाई। उपचार के बाद बच्ची की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
उधर, जिले में कुत्तों और बंदरों के काटने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में 250 से अधिक लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इनमें कई ऐसे मरीज भी शामिल थे, जिन्हें बंदरों या आवारा जानवरों ने घायल किया था।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है। इसके अलावा जिला अस्पताल और हापुड़ सीएचसी में सीरम वैक्सीन की भी व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुत्ता, बंदर या किसी अन्य संदिग्ध जानवर के काटने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें और समय पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

