बंदरों के हमले से बचने के लिए छत से कूदा आठ साल का बच्चा, पैर टूटा
प्रकाशित: 9 मार्च 2026 को 8:15 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSधौलाना। क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच रविवार को एक बच्चा हादसे का शिकार हो गया। बंदरों के झुंड से घबराकर आठ वर्षीय बालक छत से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।बताया गया कि धौलाना के बड
धौलाना। क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक के बीच रविवार को एक बच्चा हादसे का शिकार हो गया। बंदरों के झुंड से घबराकर आठ वर्षीय बालक छत से नीचे कूद गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि धौलाना के बड़ा मोहल्ला निवासी सुंदर का बेटा रोहित घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान अचानक कई बंदर छत पर पहुंच गए। बंदरों को अपनी ओर आते देख बच्चा घबरा गया और बचने के प्रयास में छत से नीचे कूद गया। अधिक ऊंचाई होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर के लिए बेहोश भी हो गया।
घटना के बाद परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को उठाकर पास के निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसके पैर में फ्रैक्चर होने की पुष्टि की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या काफी बढ़ गई है। आए दिन बंदरों के झुंड छतों और गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। कई बार बंदर घरों में घुसकर सामान भी उठा ले जाते हैं।
एसडीएम धौलाना मनोज सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है और जल्द ही बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की बात कही गई है।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
