बिजली कटौती और महंगाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
प्रकाशित: 6 जून 2026 को 8:07 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। बढ़ती महंगाई और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के जिला
हापुड़।
बढ़ती महंगाई और बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पुरानी कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान पार्टी के जिला प्रभारी नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच जिले के लोग लगातार बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली कटौती की जा रही है, जबकि कम वोल्टेज की समस्या भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही किसानों को खाद उपलब्ध कराने में भी दिक्कतें आ रही हैं और उर्वरकों की टैगिंग जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं।
आप नेताओं ने यह भी कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से बिजली बिलों में गड़बड़ी, गलत मीटर रीडिंग और अत्यधिक बिल जारी किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
इन मुद्दों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा और बिजली व्यवस्था में सुधार, महंगाई पर नियंत्रण तथा किसानों और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
इस अवसर पर जोगेंद्र दास, रविंद्र पूनिया, आकिल, रोहतास, टीकाराम उपाध्याय, मनोज गुप्ता, महकर, रूप सिंह, विनोद सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

