आवारा कुत्ते ने दो साल के बच्चे पर किया हमला, चेहरे और कान पर गंभीर चोट
प्रकाशित: 6 अप्रैल 2026 को 11:29 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSगढ़मुक्तेश्वर। बाग कॉलोनी में शनिवार शाम एक आवारा कुत्ते के हमले से दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसके कान और गाल पर गहरे जख्म हो गए। डॉक्टरों ने घायल बच्चे का इलाज करते हुए करीब 15 टांके लगाए हैं। परिवार
गढ़मुक्तेश्वर। बाग कॉलोनी में शनिवार शाम एक आवारा कुत्ते के हमले से दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसके कान और गाल पर गहरे जख्म हो गए। डॉक्टरों ने घायल बच्चे का इलाज करते हुए करीब 15 टांके लगाए हैं।
परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चा घर के सामने खेल रहा था, तभी एक आवारा कुत्ता अचानक दौड़ता हुआ आया और उस पर झपट पड़ा। बच्चे की जोर-जोर से रोने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाकर बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।
घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से आवारा कुत्तों की समस्या बनी हुई है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने नगर पालिका से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए जल्द अभियान चलाया जाएगा और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
संबंधित ख़बरें
टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।
4 दिन पहले
IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।
4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग
11 दिन पहले
.jpg)
बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा
11 दिन पहले







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

