सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

कोविड में माता-पिता खोने वाली बेटी को मिला सहारा, डीएम कविता मीना ने सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

प्रकाशित: 14 मई 2026 को 11:57 am बजे

कोविड में माता-पिता खोने वाली बेटी को मिला सहारा, डीएम कविता मीना ने सौंपा 10 लाख रुपये का चेक

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के जीवन को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भावुक पल देखने को मिला। जिलाधिकारी कविता मीना ने योजना के अंतर्गत पात्र ब

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों के जीवन को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भावुक पल देखने को मिला। 

जिलाधिकारी कविता मीना ने योजना के अंतर्गत पात्र बालिका खुशी चौहान पुत्री स्वर्गीय पंकज चौहान को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत कोविड महामारी में अनाथ हुए बच्चों को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जनपद हापुड़ में ऐसे 11 बच्चों को चिन्हित किया गया था, जिन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है।


जिलाधिकारी कविता मीना ने बालिका को चेक प्रदान करते हुए कहा कि यह सहायता केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में सरकार की संवेदनशील पहल है। उन्होंने बालिका को शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भर बनने के लिए धनराशि का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। 


उन्होंने कहा कि सरकार कोविड प्रभावित बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर है और उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, संरक्षण अधिकारी मनीष द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

                                      

                                       

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले