बारिश से पहले शहर की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात
प्रकाशित: 2 जून 2026 को 7:40 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। आगामी मानसून को देखते हुए शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित मांगों का
हापुड़।
आगामी मानसून को देखते हुए शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारियों एवं सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी कविता मीना से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।
पूर्व जिला महामंत्री मोहन सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने कहा कि बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन शहर के प्रमुख नालों की पर्याप्त सफाई नहीं हो पाई है। यदि समय रहते सफाई कार्य पूरा नहीं हुआ तो कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
ज्ञापन में गढ़ रोड स्थित नाले से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया गया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि इस नाले के कारण आसपास के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मार्ग पर जल निकासी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
सभासदों ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित कई विकास कार्य लंबे समय से स्वीकृति के इंतजार में हैं। उनका कहना था कि इन योजनाओं को जल्द मंजूरी मिलने से वार्डों में सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्य शुरू हो सकेंगे।
इसके अलावा कई इलाकों में खराब पड़े नलकूपों की समस्या भी उठाई गई। प्रतिनिधियों ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए खराब नलकूपों की शीघ्र मरम्मत कराई जानी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ रोड स्थित रेलवे फाटक संख्या-41 पर बन रहे अंडरपास के लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्य पर भी चिंता व्यक्त की। उनका कहना था कि परियोजना में आ रही तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाना चाहिए। साथ ही मेरठ रोड फ्लाईओवर की मरम्मत के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

