पुलिस भर्ती परीक्षा की निष्पक्षता पर एसपी की पैनी नजर, केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
प्रकाशित: 10 जून 2026 को 7:06 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा की शुचिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की सतर्कता का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न जुटने देने, दलालों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने तथा अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा समाप्त होने तक लगातार भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी बनाए रखें। जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि उच्चाधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास गश्त बढ़ाई गई है और अभ्यर्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण परीक्षा है। शासन की मंशा के अनुरूप इसे पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और प्रत्येक गतिविधि पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। यदि कोई व्यक्ति नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग, अभ्यर्थियों को गुमराह करने अथवा परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक अभ्यर्थी को निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण मिले, ताकि उसकी मेहनत और योग्यता के आधार पर ही चयन प्रक्रिया आगे बढ़ सके। जनपद पुलिस परीक्षा की समाप्ति तक पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहेगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले

.jpeg)


.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)
