सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

होली के बाद बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज, अस्पतालों की ओपीडी में भीड़

प्रकाशित: 6 मार्च 2026 को 8:09 am बजे

होली के बाद बढ़े सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीज, अस्पतालों की ओपीडी में भीड़

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। होली के दौरान लंबे समय तक पानी से खेलने का असर अब लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव और ठंडी हवा लगने से कई लोग खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से पीड़ित हो गए हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में ऐसे 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिक

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

होली के दौरान लंबे समय तक पानी से खेलने का असर अब लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव और ठंडी हवा लगने से कई लोग खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से पीड़ित हो गए हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की ओपीडी में ऐसे 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

चिकित्सकों के अनुसार होली के दिन तेज धूप के साथ ठंडी हवाएं भी चल रही थीं। इसके बावजूद लोगों ने काफी देर तक पानी और रंगों के साथ होली खेली। कई लोग लंबे समय तक भीगे रहने के कारण ठंड लगने से बीमार पड़ गए और उन्हें सर्दी-जुकाम, बुखार और सिरदर्द की शिकायत हो गई।

स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं और डॉक्टरों ने सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवा से बचने की सलाह दी। साथ ही दवा समय पर लेने और बदलते मौसम में सावधानी बरतने के लिए भी कहा गया।

सीएचसी में तैनात फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि मौसम बदलने के समय पानी में ज्यादा देर तक रहने से सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहना चाहिए।

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि अस्पतालों में आए अधिकांश मरीज सामान्य सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। फिलहाल किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं पाई गई और सभी को उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

                                                       

                                          

                                          

                                            

                                     

                                    

                                                     

                                                   


शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा
खेल

टीम इंडिया की ऐतिहासिक टेस्ट जीत, सीरीज़ पर कब्ज़ा

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में विरोधी टीम को 5 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली।

4 दिन पहले

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली
खेल

IPL नीलामी में भारतीय खिलाड़ी पर लगी रिकॉर्ड बोली

अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज़ को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया, टूर्नामेंट इतिहास का बड़ा सौदा।

4 दिन पहले

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर
खेल

देहरा झाल पर मौत को दावत देता खेल, नहर में छलांग लगाते नाबालिग, प्रशासन बेखबर

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। धौलाना थाना क्षेत्र के देहरा झाल पर गंग नहर इन दिनों बच्चों और युवकों के लिए खतरनाक “एडवेंचर जोन” बनती जा रही है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में नाबालिग और युवा यहां पहुंचकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सबसे चिंताजनक स्थिति यह है कि कई बच्चे सीधे पुल से ग

11 दिन पहले

बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
खेल

बुलडोजर चला, लेकिन नहीं थमा भूमाफियाओं का खेल; हापुड़ में अवैध प्लॉटिंग का मकड़जाल, वीसी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। हापुड़ विकास प्राधिकरण की लगातार बुलडोजर कार्रवाई और अवैध कॉलोनियों पर शिकंजा कसने के बावजूद जिले में भूमाफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। हापुड़, गढ़मुक्तेश्वर और पिलखुवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटों में तब्दील कर बेचने का खेल जा

11 दिन पहले