चोरी की बिजली से चल रही बर्तन पॉलिश फैक्टरी पर कार्रवाई, लाखों का जुर्माना प्रस्तावित
प्रकाशित: 9 जून 2026 को 7:16 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। विद्युत विभाग की जांच के दौरान चैनापुरी क्षेत्र में एक बर्तन पॉलिश फैक्टरी में बड़े स्तर पर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए भारी आर्थिक दंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, राजस्व वसूली अभिय
हापुड़।
विद्युत विभाग की जांच के दौरान चैनापुरी क्षेत्र में एक बर्तन पॉलिश फैक्टरी में बड़े स्तर पर बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विभागीय अधिकारियों ने फैक्टरी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए भारी आर्थिक दंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, राजस्व वसूली अभियान के दौरान बिजली विभाग की टीम क्षेत्र में निरीक्षण कर रही थी। इसी बीच अधिकारियों की नजर एक ऐसे विद्युत कनेक्शन पर पड़ी, जिसमें पोल से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपयोग किए जाने के संकेत मिले। जांच आगे बढ़ाने पर यह लाइन एक बर्तन पॉलिश इकाई तक पहुंचती मिली।
अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी के नाम पर विधिवत बिजली कनेक्शन मौजूद था, लेकिन इसके अतिरिक्त अवैध रूप से अलग तार डालकर अतिरिक्त विद्युत भार का उपयोग किया जा रहा था। जांच में करीब 11 किलोवाट की बिजली चोरी सामने आई।
विभाग के मुताबिक मामले में समन शुल्क और जुर्माना मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की देनदारी बन सकती है। संबंधित फैक्टरी संचालक के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बिजली विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले









.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

