सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

प्रकाशित: 23 मई 2026 को 11:19 am बजे

थाना समाधान दिवस में पहुंचे एसपी, फरियादियों की समस्याएं सुन दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह थाना पिलखुवा पहुंचे और वहां उपस्थित फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। जनपद में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह थाना पिलखुवा पहुंचे और वहां उपस्थित फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद, आपसी कहासुनी, रास्ते के विवाद तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी बात रखी।

एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से थानों और कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिकायतों का वास्तविक समाधान किया जाए।


पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्रवाई की जाए, ताकि विवादों का स्थायी समाधान निकल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।


समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। थाना समाधान दिवस में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

                                                     

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले