सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

केयरटेकरों ने उठाई मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग, कलेक्ट्रेट में सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

प्रकाशित: 18 जून 2026 को 8:09 am बजे

केयरटेकरों ने उठाई मानदेय और सेवा सुरक्षा की मांग, कलेक्ट्रेट में सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में केयरटेकरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकरों के लंबित मानदेय, सेवा सुरक्षा और अ

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जन कल्याण केयर टेकर एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को बड़ी संख्या में केयरटेकरों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत केयरटेकरों के लंबित मानदेय, सेवा सुरक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर जल्द कार्रवाई की मांग की।

                             


प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रदेश महासचिव अमित कुमार वाल्मीकि ने कहा कि शासन द्वारा जारी आदेशों के बावजूद कई केयरटेकरों का मानदेय रोका गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग की।


ज्ञापन में मांग की गई कि सामुदायिक शौचालयों पर कार्यरत सभी केयरटेकरों का लंबित मानदेय जल्द जारी किया जाए, बिना नोटिस किसी भी कर्मचारी को कार्य से न हटाया जाए तथा सभी केयरटेकरों के व्यक्तिगत बैंक खाते खुलवाए जाएं। इसके अलावा प्रत्येक माह समय पर वेतन एवं मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करने और केयरटेकरों से शौचालय के अतिरिक्त अन्य कार्य न लेने की मांग भी रखी गई।


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान करीब 30 से अधिक केयरटेकर मौजूद रहे।


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट सुशील कुमार वाल्मीकि, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सविता, संगीता, अनिता, बबीता, सीमा सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

                                                                                 

    

                                          

                                             

                                            

         
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले