भीषण गर्मी से बेहाल हापुड़, दिन में लू तो रात में उमस से बढ़ी परेशानी
प्रकाशित: 26 मई 2026 को 7:47 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। नौतपा शुरू होते ही जिले में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, वहीं रात में उमस भरी गर्मी लोगों को राहत नहीं लेने दे रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर
नौतपा शुरू होते ही जिले में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में तेज धूप और लू के थपेड़ों ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है, वहीं रात में उमस भरी गर्मी लोगों को राहत नहीं लेने दे रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हीटवेव को देखते हुए प्रशासन की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक गर्मी का असर इसी तरह बना रहेगा।
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। दोपहर में करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने हालात और कठिन कर दिए। लू के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।
धूप और गर्म हवा से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते नजर आए। गर्मी से राहत पाने के लिए बेल का शरबत, नींबू पानी, शिकंजी, आम का पना और गन्ने के जूस की मांग भी बढ़ गई। इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल दिखाई दिए।
लोगों ने कूलर और पंखों के जरिए राहत पाने की कोशिश की, लेकिन उमस और गर्म हवाओं के कारण ज्यादा आराम नहीं मिल सका। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर बना रहा, जिससे रात में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार फिलहाल तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है और अगले कुछ दिनों तक प्रचंड गर्मी जारी रह सकती है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

