सड़क निर्माण की लापरवाही ने छीनी जिंदगी, गहरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत
प्रकाशित: 1 जून 2026 को 11:22 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। पिलखुवा-फगौता मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित लापरवाही एक परिवार के लिए जीवनभर का दर्द बन गई। अचपलगढ़ी निवासी 42 वर्षीय विजय की निर्माणाधीन सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि
HALCHAL INDIA NEWS
पिलखुवा। पिलखुवा-फगौता मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित लापरवाही एक परिवार के लिए जीवनभर का दर्द बन गई। अचपलगढ़ी निवासी 42 वर्षीय विजय की निर्माणाधीन सड़क पर खोदे गए गहरे गड्ढे में बाइक सहित गिरने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
जानकारी के अनुसार विजय किसी आवश्यक कार्य से बाइक से जा रहे थे। जब वह अचपलगढ़ी रोड स्थित सिद्धिविनायक अस्पताल के निकट पहुंचे तो सड़क निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे गड्ढे में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि विजय को गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही लहूलुहान हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल विजय को तत्काल सिद्धिविनायक अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस उन्हें रामा अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विजय अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक परिवार का सहारा छिन जाने से उसके सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि पिलखुवा-फगौता मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से बेहद धीमी गति से चल रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदे गए हैं, लेकिन न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही रात के समय चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर या प्रकाश व्यवस्था की गई है।
लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण एजेंसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के उचित इंतजाम किए गए होते तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने घटना को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
थाना प्रभारी पिलखुवा अतुल चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। यदि जांच में निर्माण एजेंसी की लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

