सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

नरैना के जंगल में मिली युवक की लाश, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

प्रकाशित: 16 मई 2026 को 8:21 am बजे

नरैना के जंगल में मिली युवक की लाश, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। थाना कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम नरैना के जंगल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड। 

थाना कपूरपुर क्षेत्र के ग्राम नरैना के जंगल में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 

सूचना मिलते ही थाना कपूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी देर बाद मृतक की पहचान ग्राम सालेपुर निवासी 35 वर्षीय जान मोहम्मद के रूप में हुई। पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।


जानकारी के अनुसार जान मोहम्मद शराब पीने का आदी था और अक्सर घर से बाहर रहता था। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन अथवा अन्य परिस्थितियों के चलते उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

                                                       

                                           

                                           

                                           

                                             

                                               

                                        

                         

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले