अधिक मास समाप्त होते ही बढ़ी शादी-ब्याह की तैयारियां, बाजारों में लौटी चहल-पहल
प्रकाशित: 17 जून 2026 को 6:49 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की समाप्ति के साथ ही जिले में एक बार फिर मांगलिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। करीब एक महीने तक शुभ कार्यों पर लगी विराम के बाद अब विवाह, गृह प्रवेश और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 जून से विवाह मुहूर्त शुरू होने के साथ ही
हापुड़।
पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) की समाप्ति के साथ ही जिले में एक बार फिर मांगलिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। करीब एक महीने तक शुभ कार्यों पर लगी विराम के बाद अब विवाह, गृह प्रवेश और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 जून से विवाह मुहूर्त शुरू होने के साथ ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि जून माह में 19, 20, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 29 जून विवाह के लिए शुभ तिथियां मानी गई हैं। इन तिथियों पर बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित होने की संभावना है।
विवाह सीजन शुरू होने की आहट से बाजारों में भी रौनक लौटने लगी है। कपड़ा, ज्वेलरी, सजावट, टेंट, कैटरिंग, ब्यूटी पार्लर और अन्य संबंधित कारोबारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है।
व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मांग और कारोबार दोनों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुभ कार्यों की शुरुआत से परिवारों के साथ-साथ विभिन्न व्यवसायों में भी उत्साह का माहौल है।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले










.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

