हापुड़ रेलवे स्टेशन पर नए टिकट काउंटर तैयार, अगले माह से मिल सकती है सुविधा
प्रकाशित: 27 मई 2026 को 10:07 am बजे
.jpg)
HALCHAL INDIA NEWSHapur Railway Station पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य के बीच मुख्य द्वार के पास नए टिकट काउंटर बनकर तैयार हो गए हैं। हालांकि सर्वर रूम स्थापित न होने के कारण अभी इन काउंटरों को शुरू नहीं किया जा सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह से यात्रियों को नए का
Hapur Railway Station पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे सुंदरीकरण कार्य के बीच मुख्य द्वार के पास नए टिकट काउंटर बनकर तैयार हो गए हैं। हालांकि सर्वर रूम स्थापित न होने के कारण अभी इन काउंटरों को शुरू नहीं किया जा सका है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह से यात्रियों को नए काउंटरों से टिकट मिलने लगेंगे।
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली और मुरादाबाद रूट की करीब 60 स्पेशल, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का प्रतिदिन ठहराव होता है। स्टेशन से शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों के यात्री गाजियाबाद, दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ और प्रयागराज समेत कई शहरों के लिए यात्रा करते हैं।
पिछले तीन वर्षों से स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत लगातार विकास और सुंदरीकरण कार्य किए जा रहे हैं।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार अगले माह तक नए टिकट काउंटरों के पास सर्वर रूम स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को नए काउंटरों से टिकट उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

