सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

चारे के बोंगे में आग लगने से किसान का नुकसान, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

प्रकाशित: 26 मई 2026 को 10:22 am बजे

चारे के बोंगे में आग लगने से किसान का नुकसान, ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर में पशुओं के चारे से भरे बोंगे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा बोंगा धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुक

शेयर करें:

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर में पशुओं के चारे से भरे बोंगे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा बोंगा धू-धू कर जलने लगा। घटना के दौरान आसपास मौजूद किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में किसान को भारी आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखा चारा होने के कारण आग लगातार बढ़ती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दमकल विभाग नहीं पहुंचता तो आग आसपास के खेतों और मकानों तक फैल सकती थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात कारणों से चारे में आग लगी। 


घटना के बाद किसान परिवार सदमे में है। आग में पशुओं के लिए रखा गया चारा पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

                                                     

                                           

                                           

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले