सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

झाड़ियों में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था युवक, पिलखुवा पुलिस ने बचाई जान

प्रकाशित: 1 जून 2026 को 10:53 am बजे

झाड़ियों में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था युवक, पिलखुवा पुलिस ने बचाई जान

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। पिलखुवा पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक को नई जिंदगी दे दी। मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक किनारे घनी झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद खोज निकाला और समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। पुलिस की इस सं

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पिलखुवा पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक को नई जिंदगी दे दी। मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर रेलवे ट्रैक किनारे घनी झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को पुलिस ने घंटों की तलाश के बाद खोज निकाला और समय रहते अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। पुलिस की इस संवेदनशील और सराहनीय कार्रवाई की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। 

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक अचानक नीचे गिर गया। हादसे के बाद वह रेलवे लाइन के किनारे घनी झाड़ियों में जा फंसा। गंभीर चोटों के कारण वह वहां से निकल नहीं सका और काफी देर तक मदद के इंतजार में पड़ा रहा। ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके की ओर रुख किया और सर्च अभियान शुरू किया। रेलवे ट्रैक और उसके आसपास के क्षेत्र में कई किलोमीटर तक पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में तलाश की। घनी झाड़ियों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पुलिसकर्मियों ने खोज अभियान जारी रखा। 


काफी प्रयासों के बाद युवक रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। पुलिस ने बिना समय गंवाए उसे सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए रामा अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने बताया कि युवक को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी। यदि इलाज मिलने में थोड़ी और देरी होती तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। 


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सघन तलाश अभियान चलाया गया। युवक को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से बरामद कर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली है।

                                        

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले