सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

देवनंदिनी अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

प्रकाशित: 2 जून 2026 को 10:51 am बजे

देवनंदिनी अस्पताल में नवजात की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जन्म के कुछ घंटों बाद नवजात की मौत होने पर मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जन्म के कुछ घंटों बाद नवजात की मौत होने पर मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराकर मामले की जांच शुरू कर दी। गढ़ रोड क्षेत्र निवासी ऋषभ अग्रवाल अपनी पत्नी अपूर्वी अग्रवाल को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे थे। चिकित्सकों की निगरानी में उपचार के दौरान महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद पुत्र का जन्म हुआ। परिवार में नवजात के आगमन से खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही समय बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी।


परिजनों का आरोप है कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने बेहतर उपचार के लिए किसी बड़े अस्पताल में रेफर करने की बात कही, लेकिन चिकित्सकों ने अपने स्तर पर ही उपचार जारी रखा। परिवार का कहना है कि उन्हें लगातार बच्चे की हालत में सुधार का भरोसा दिया जाता रहा। मृतक नवजात के पिता के अनुसार मंगलवार तड़के अस्पताल से फोन कर बच्चे की स्थिति गंभीर बताई गई। परिवार को बताया गया कि उपचार के लिए विशेष इंजेक्शन और वेंटिलेटर सपोर्ट की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बच्चे की मौत की जानकारी दी गई।


नवजात की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नवजात की स्थिति जन्म के बाद से ही नाजुक थी। उसे बचाने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने हरसंभव प्रयास किए और उपचार के सभी मानकों का पालन किया गया।


पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले