सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

दो करोड़ की डकैती का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ने दिया 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

प्रकाशित: 8 जून 2026 को 11:33 am बजे

दो करोड़ की डकैती का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम सम्मानित, एसपी ने दिया 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। शहर के चर्चित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। गौरतलब

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

शहर के चर्चित व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को सोमवार को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए टीम का उत्साहवर्धन करते हुए 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

                              

गौरतलब है कि हाल ही में व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के घर हुई सनसनीखेज डकैती की घटना ने पूरे जनपद में हड़कंप मचा दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कई विशेष टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना का सफल खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए थे, जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया गया था।


जांच में सामने आया था कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड एक निलंबित सिपाही था, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी, जेवरात और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए थे। डकैती जैसे जघन्य अपराध के त्वरित खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग की कार्यशैली की सराहना हुई है। 


इसी उपलब्धि को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।


पुरस्कार मिलने पर पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। अधिकारियों ने इसे टीमवर्क, सतर्कता और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया।

                                         

  

                                         

                                          

                                          

                                                                                                                                   

                                     

                                    

                                                   

                                                    

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले