कटोरा-थाली लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, महंगाई के खिलाफ हापुड़ में गरजे कार्यकर्ता
प्रकाशित: 18 मई 2026 को 10:54 am बजे

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से शुरू हुआ प्रदर्शन नगरपालिका परिषद होते हुए उपजिलाधिकारी
हापुड़।
बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के संयुक्त तत्वावधान में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा से शुरू हुआ प्रदर्शन नगरपालिका परिषद होते हुए उपजिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचा, जहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर महंगाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, महिलाओं और आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। “मोदी तेरे राज में, कटोरा आ गया हाथ में” और “महंगाई की मार, नहीं सहेगा परिवार” जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। महिलाओं ने हाथों में कटोरा और थाली लेकर विरोध जताया तथा थाली बजाकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन के चलते शहर में काफी देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा और राहगीरों की भीड़ भी प्रदर्शन देखने के लिए रुकती नजर आई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर आम जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का सीधा असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे गरीब, मजदूर, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश का हर वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और आम आदमी की जेब खाली होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर का खर्च चलाने के लिए परेशान हैं, किसान खेती की लागत बढ़ने से संकट में है और छोटे व्यापारी कारोबार बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द राहत नहीं दी तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
वहीं रश्मि चौधरी ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार केवल वादे करती है, लेकिन जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। युवाओं के सामने रोजगार का संकट है और गरीब व्यक्ति दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दाम कम करने और आम जनता को राहत देने की मांग की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, इकबाल प्रधान, रामप्रसाद जाटव, नरेश भाटी, खुशनूद अली, सरला देवी, मोनिका शर्मा, सीमा शर्मा, रश्मि चौधरी, डॉ. वीसी शर्मा, लाल बहादुर, सुशील शास्त्री, जस्सा सिंह, एडवोकेट रघुवीर सिंह, दीपक मोघे, जितेंद्र नागर, बिजेंद्र त्यागी, अफजाल आढ़ती, मास्टर शहरयाब, निसार खान, देवेंद्र जयंत, कादिर मिन्ना, पवन कौशिक, अजीम अहमद, सतेंद्र शर्मा, मुरसलीन चौधरी, डॉ. फराहीम, संजय छाबड़ा, जावेद चौधरी, शाकिर अली, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुखपाल गौतम, यशपाल ढिल्लोर, पदम सहानी, डालचंद सिंह, कय्यूम सलमानी, हर्ष कुमार सिरोही, प्रवीन शर्मा, आईसी शर्मा, मोहम्मद अनस, वसीम अकरम, शफीक अहमद, संदीप कुमार, ऋषिपाल सिंह, दीपक कुमार, रईस अन्नू, सुशील कश्यप, सचिन कुमार और एडवोकेट फुरकान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
सुशील शर्मा
1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा
1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध
2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श
2 दिन पहले
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
