सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

फ्लैट में घुसकर परिवार पर हमला करने का आरोप, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

प्रकाशित: 12 मार्च 2026 को 10:37 am बजे

फ्लैट में घुसकर परिवार पर हमला करने का आरोप, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा

HALCHAL INDIA NEWSपिलखुवा। नगर के दिनेश नगर स्थित अपार्टमेंट में ओनर एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार रात झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोग जबरन एक फ्लैट में घुस गए और परिवार के साथ मारपीट की। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया। पीड़ित प्रमोद सिंह रावत, जो टावर-46 के एक फ्लैट में रह

शेयर करें:

HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। नगर के दिनेश नगर स्थित अपार्टमेंट में ओनर एसोसिएशन चुनाव को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार रात झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कुछ लोग जबरन एक फ्लैट में घुस गए और परिवार के साथ मारपीट की। घटना के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया।

पीड़ित प्रमोद सिंह रावत, जो टावर-46 के एक फ्लैट में रहते हैं, ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे अमित नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। देर रात होने के कारण उन्होंने सुबह मिलने की बात कही।

पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद अमित अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ फ्लैट पर पहुंच गया। बताया जाता है कि आरोपियों ने दरवाजे को लात मारकर खोल दिया और अंदर घुसते ही घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी हाथापाई की गई।

घटना से कॉलोनी के लोगों में भी अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि शिकायत के आधार पर अमित शर्मा, मूलचंद, यशवीर, जयप्रकाश, आलोक और अजय समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

                 
               

               

                                               

                                        

                                                             

                                                            

                                                             

शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन
राजनीति

किसानों के वाहनों पर टोल विवाद को लेकर भाकियू देशहित सक्रिय, कई टोल प्लाजाओं पर सौंपा ज्ञापन

सुशील शर्मा

1 दिन पहले

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं
राजनीति

कूड़े के ढेर में मिलीं पीएम-सीएम की तस्वीरों वाली विकास पुस्तिकाएं

हापुड़। नगरपालिका परिषद परिसर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री की तस्वीरों से सुसज्जित विकास पुस्तिकाएं कूड़े के ढेर में पड़ी मिलने का मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पुस्तिकाओं में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत के

1 दिन पहले

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा
राजनीति

लोकसभा बजट सत्र में अहम बहस, विपक्ष का हंगामा

संसद के बजट सत्र में आज महंगाई और बेरोज़गारी पर तीखी बहस हुई। विपक्षी सांसदों ने वेल में पहुंचकर नारेबाज़ी की।

4 दिन पहले

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी
राजनीति

पिछड़ों के हक और प्रतिनिधित्व पर आयोग ने टटोली जमीनी हकीकत, गांव पहुंचकर भी जुटाई जानकारी

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रामौतार सिंह एवं आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को हापुड़ पहुंचकर जिले में पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक स्थिति का विस्तृत आकलन किया।

4 दिन पहले