सोमवार, 29 जून 2026
हI

HALCHAL INDIAENGLISH & HINDI

देश की हर हलचल, सबसे पहले

Live

बारिश में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों को उठानी पड़ रही भारी परेशानियां

प्रकाशित: 12 जून 2026 को 7:31 am बजे

बारिश में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों को उठानी पड़ रही भारी परेशानियां

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जिले में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के सामने राजेंद्रर नगर कॉलोनी में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे वहां रहने वाले

शेयर करें:


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड के सामने राजेंद्रर नगर कॉलोनी में बारिश का पानी भर जाने से लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं, जिससे वहां रहने वाले नागरिकों और नौकरीपेशा वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

                         


कल रात हुई बारिश के दौरान चारो तरफ जलभराव की स्थिती बनी हुई है। बारिश का पानी कई घंटों तक जमा रहने के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति और खराब हो गई है। बारिश के दौरान पास ही का नाला टूटने से गंदा पानी सड़कों पर फैलने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि थोड़ी देर की बारिश के बाद ही घरों केआस पास ही तालाब जैसा नजर आने लगता है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे क्षेत्र में गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन समस्या के स्थायी समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जलभराव के कारण बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आमजन को विशेष रूप से परेशानी झेलनी पड़ रही है। दोपहिया वाहन चालक फिसलन और गड्ढों के कारण हादसों के डर के बीच निकलने को मजबूर हैं।

नगरवासियों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने और जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल राहत कार्य शुरू कराने की मांग की है। बारिश से मिली गर्मी से राहत के बीच जलभराव की समस्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते उचित व्यवस्था नहीं की गई तो आगामी बारिश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

 

                                          

                                          

                                           

                                             

                                            

         

                                                 

                                             
                                                        
शेयर करें:

संबंधित ख़बरें

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद
उत्तर प्रदेश

युवती पर पिस्टल से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थार कार और अवैध हथियार बरामद

सुशील शर्मा

1 घंटे पहले

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

24 घंटे में खुली चेन लूट की गुत्थी, चाय पीने के बहाने करता था रेकी, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। रेलवे रोड क्षेत्र में चाय विक्रेता से हुई चेन लूट की घटना का हापुड़ नगर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी जावेद अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई पीली धातु की चेन तथा दिल्ली से चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की जा

1 दिन पहले

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए
उत्तर प्रदेश

जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण, बंदियों से सीधे संवाद कर परखी व्यवस्थाए

HALCHAL INDIA NEWSहापुड। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने शनिवार को जिला कारागार डासना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और बंदियों को उपलब्ध

2 दिन पहले

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश

थाना समाधान दिवस में गूंजीं जनसमस्याएं, पुलिस अधिकारियों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HALCHAL INDIA NEWSहापुड़। जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके श

2 दिन पहले